Author Info

Jane doe

Jane doe

California, USA

Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit id per feugiat, conubia sed libero eros habitant vestibulum praesent enim dui facilisis suscipit, facilisi aptent felis gravida bibendum egestas curae potenti nostra.

Trending News

View All
Uncategorized

चम्पावत 30 अक्टूबर, 2026 *​मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन में चंपावत जनपद में कृषि, बागवानी और ग्रामीण आर्थिकी को मिल रही नई ऊंचाइयां, ₹10 करोड़ से 200 गांवों में खेतों की घेराबंदी, कीवी-ड्रैगन फ्रूट और मौन पालन को बढ़ावा* ​माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व में ‘आदर्श चंपावत’ की परिकल्पना को धरातल पर उतारने के लिए जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विस्तृत जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि जनपद में कृषि और बागवानी के क्षेत्रों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर और प्रभावी कार्य गतिमान हैं। फसलों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) तथा जिला योजना के तहत लगभग 200 गांवों में खेतों की घेरबाड़ (फेंसिंग) के लिए तकरीबन 10 करोड़ रुपये की धनराशि प्रदान की गई है, साथ ही इस कार्य के लिए कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के माध्यम से भी वित्तीय सहायता जुटाई गई है। ​जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने आगे अवगत कराया कि जनपद की भौगोलिक परिस्थितियों और अनुकूल जलवायु को ध्यान में रखते हुए आधुनिक एवं उच्च मूल्य वाली बागवानी फसलों को व्यापक स्तर पर बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके तहत क्षेत्र में कीवी, पार्सिमोन (अम्लुक), लिलीयम फूलों, अंगूर और ड्रैगन फ्रूट की खेती को विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसके साथ ही, तेजपत्ते के लिए उन्नत नर्सरियों का विकास करने के साथ-साथ सुगंधित पादप (ऐरोमैटिक प्लांट्स) की खेती को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) के माध्यम से कृषक भाइयों का निरंतर अभिमुखीकरण एवं कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, मधुमक्खी पालन (मौन पालन) के लिए भी पृथक से पैकेज की घोषणा की गई है, जिस पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा नियमित रूप से कृषक बंधु बैठकों का आयोजन कर किसानों की समस्याओं और मांगों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाता है, और चंपावत में कृषि एवं उद्यान के क्षेत्र में किए जा रहे इन बेहतरीन कार्यों को राजकीय स्तर पर भी विशेष रूप से सराहा गया है।

Uncategorized

*टनकपुर एवं बनबसा में 30 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक अनुरक्षण कार्य के चलते बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति* *दीपावली से पूर्व अनुरक्षण कार्य के चलते दोनों क्षेत्रों के* समस्त फीडर रहेंगे प्रभावित

Uncategorized

सीमांत नेत्र चिकित्सालय को मिली आधुनिक सुविधाओं की सौगात, मुख्यमंत्री ने डॉ. आदित्य अग्रवाल को किया सम्मानित

Uncategorized