बनबसा : रेलवे ने सब्जी एवं मांस की दुकाने अपनी भूमि से हटाए जाने के कारण सब्जी और मांस विक्रेताओ के सामने रोजगार का संकट खड़ा होने के बाद पूर्व सैनिक संगठन ने सरकार से इन्हें कहीं बसाने की मांग की है l
पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद ने कहा कि रेलवे ने अपनी भूमि से गत दोनों अतिक्रमण हटाया था जिसमें काफी संख्या में मांस और सब्जी विक्रेताओं की दुकान अतिक्रमण की जद में आई थी जिस कारण मांस और सब्जी विक्रेता बेरोजगार हो गए हैं और उनके सामने अपने परिवार का भरण पोषण करने का संकट खड़ा हो गया है l कैप्टन भानी चंद ने कहां की सब्जी और मांस की दुकान हटाने के बाद बनबसा और नेपाल के नागरिकों को भी सब्जी और मांस मार्केट हटने के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है । उन्होंने सरकार से मांस और सब्जी विक्रेताओं के लिए बनबसा क्षेत्र में भूमि दिए जाने की मांग की है l उन्होंने कहा कि मांस और सब्जी मार्केट के लिए अस्थाई तौर पर बनबसा मीना बाजार जंगलात चौकी के नजदीक ,गैस वितरण वाले क्षेत्र में अस्थाई तौर पर व्यवस्थित तरीके से फडों और ठेलों को लगाकर सब्जी और मांस की दुकाने लगाई जाने की बात कही है l उन्होंने नगर पंचायत से भी इस संबंध में कार्रवाई की जाने की मांग की है l उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्द ही एक पत्र पूर्व सैनिक संगठन द्वारा मुख्यमंत्री को भी भेजा जाएगा l

