कल दिनांक 12/04/2025 को विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभा यात्रा सरस्वती शिशु मंदिर बनबसा से प्रारंभ होकर मैन मार्केट बनबसा से मीना बाजार से होते हुए प्राचीन हनुमान मंदिर में शोभा यात्रा का समापन किया गया प्राचीन हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा के साथ साथ हनुमान जी आरती और भजन किए गए।
विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के जिला मंत्री ललित सिंह कुंवर के नेतृत्व में निकली गई इस शोभा यात्रा का उद्देश्य समस्त हिंदुओं को अपनी संस्कृति से जुड़े रहने और हिंदुओं के प्रति एकता को बनाए रखना है।
इस शोभा यात्रा में राम दरबार की झांकी भी निकली गई जिसमें रा0 प्रा0 वि0 चंदनी or ज0 उ0 प्र0 वि 0 चंदनी के छात्र छात्राओं द्वारा राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान आदि के पात्र का अभिनय किया।
इस शोभा यात्रा को सफल बनाने में बजरंग दल के प्रखंड संयोजक पवन मेहता, सहसंयोजक शुभम, चंद्रशेखर शर्मा, अमन, दर्शन, पवन, राज, प्रियांशु, राहुल, लक्की आदि विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद थे।