डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती को धूमधाम से मनाया गया।
बनबसा -डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। अम्बेडकर जयंती के अवसर पर बसपा कार्यकर्ताओं व भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर भीमराव आंबेडकर के जीवन से लेकर उनके कार्य क्षेत्र व उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। बसपा कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर ग्राम सभा फागपुर में जिलाध्यक्ष रामनरेश गौतम की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिलाध्यक्ष गौतम ने कहा कि बाबा साहब ने समानता और शिक्षा के अधिकार पर जोर दिया था, ताकि समाज में शिक्षा का प्रसार हो ओर देश में खुशहाली हो।इस मौके पर जिला प्रभारी सखावत अली, लोकसभा प्रभारी कुशल राम, मोहम्मद उमर, रूपलाल ,उषा देवी, हरिराम, आसिफ खानआदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।उधर वार्ड नंबर पांच में नगर पंचायत चेयरमैन रेखा देवी की अध्यक्षता में भारत रत्न से सम्मानित बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती को भव्य तरीके से बनाया गया,इस मौके पर चैयरमेन रेखा देवी ने भीमराव आंबेडकर के जीवन से लेकर उनके कार्य क्षेत्र व उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर सभासद मनोज कश्यप, काजल रत्नाकर, लक्ष्मी कश्यप, मोहन सिंह ठाकुर, पंकज भट्ट, प्रमोद गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, संदीप पाठक, मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट, सांसद प्रतिनिधि संजय जोशी, जसवंत सिंह बसेड़ा, संजय ठाकुर, अमन कुमार, सुरेश कुमार, प्रेमपाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

