आज दिनांक 20 अप्रैल 2025 को विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने प्रखण्ड संयोजक पवन मेहता के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें सभी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को उनके दायित्व सौंपे गए।
प्रखण्ड संयोजक पवन मेहता द्वारा सभी बजरंग दल कार्यकर्ताओं को उनके दायित्व सौंपे और कार्यकर्ताओं को उनके दायित्व के बारे में अवगत कराया गया और उनके कार्यों के विषय में जानकारी भी प्रदान की गई।
प्रखण्ड सहसंयोजक बनबसा चंद्रशेखर शर्मा, प्रखण्ड सहसंयोजक फागपुर दर्शन, उपखण्ड संयोजक प्रियांश, उपखण्ड संयोजक प्रियांशु, साप्ताहिक मिलन प्रमुख रोहित कांत, गौ रक्षक अनूप रत्नाकर, बलोंपासना प्रमुख रौनक तथा नीरज, विद्यार्थी प्रमुख अमन कश्यप, सूचना प्रमुख यश रस्तोगी आदि कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए। साथ ही प्रखण्ड संयोजक पवन मेहता द्वारा सभी ने यह शपथ ली कि हिंदुत्व का काम बढ़-चढ़कर किया जाएगा और सभी हिंदू धर्म के अनुयायियों और हिंदू समाज के लिए और सनातन धर्म की रक्षा के लिए बजरंग दल सदैव आगे रहेगा और सभी गांव में गांव समिति भी जल्द ही गठित की जाएगी।