सशस्त्र सीमा बल ने 02 ग्राम स्मैक जब्त बरामद कि।, बनबसा -भारत नेपाल सीमा पर स्थित धनुष पर चेक पोस्ट गढ़ीगोठ पर सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने नेपाली बाइक को रोका। मोटरसाइकिल चालक आशीष जोशी, पुत्र त्रिलोक जोशी, उम्र 21 वर्ष, वार्ड नं. 12, नगर पालिका भीमदत्त, जिला – कंचनपुर, नेपाल के पास से 2 ग्राम स्मैक बरामद हुई। उधर थानाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कोरंगा ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।एस एस बी टीम में सहायक देवेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी संदीप कुमार आरक्षी मुकेश कुमार समोता, कमाल सिंह सामंत आदि मौजूद रहे।