चम्पावत 02 मई 2025, सूवि।
दिनांक 06 मई 2025 (मंगलवार) को तहसील लोहाघाट में तहसील दिवस के आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय कमल चंद्र तिवारी ने बताया कि जिलाधिकारी नवनीत पांडे की अध्यक्षता में प्रातः 11.00 बजे से तहसील लोहाघाट के सभागार में जिला स्तरीय तहसील दिवस का आयोजन किया जायेगा।
उन्होंने सभी से अनुरोध करते हुए उक्त तहसील दिवस में आवश्यक सूचनाओं सहित प्रतिभाग करने को कहा गया है।

