बनबसा : खेल निदेशालय उत्तराखंड एवं जिला खेल कार्यालय चम्पावत के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर मैं क्रॉस कंट्री का आयोजन किया गया l प्रतियोगिता में मिनी स्टेडियम बनबसा के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि टनकपुर कोतवाल चेतन रावत द्वारा हरी झंडी दिखाकर सभी आयु वर्गों की दौड़ का शुभारंभ किया गया। अंडर 14वर्ष बालिका वर्ग में एनएचपीसी बनबसा निवासी अक्षया ने छठा स्थान प्राप्त किया, बालक वर्ग में प्रिंस खोलिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग में बनबसा निवासी रुचिका रावत ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर बनबसा क्षेत्र का नाम रोशन किया पुरस्कार वितरण क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पाटनी और एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव के द्वारा किया गया।इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, स्पोर्ट्स हॉस्टल बॉक्सिंग प्रशिक्षक ललित मोहन कुँवर, फुटबॉल प्रशिक्षक गौरव खोलिया, पवनेश पाटनी, बॉक्सिंग प्रशिक्षक सूरज पांडे, वॉलीबॉल आशा पांडे, रचित वल्दिया, कल्पना आर्या, चंद्र सिंह खोलिया, कराटे प्रशिक्षक विजय, रावत फुटबॉल प्रशिक्षक रन बहादुर मल, हीरा, दीपक, राकेश ने उज्वल भविष्य की कामना की l

