बनबसा : बजरंग दल ने एसडीएम को ज्ञापन देकर
गोवंशों से हो रही दुर्घटनाओं को रोके जाने की मांग की है l बजरंग दल ने एसडीएम टनकपुर आकाश जोशी को दिए ज्ञापन में कहा की टनकपुर-बनबसा क्षेत्र में आवारा पशुओं की तादात दिन प्रतिदिन बढ़ने के कारण आवारा पशु सड़कों में आ गए है l जिस कारण यातायात बाधित हो रहा है और सड़क पर दुर्घटनाएँ भी दिन प्रतिदिन बढती जा रही है। कहा इन आवारा पशुओं में मुख्य रूप से गौ माता की संख्या अधिक है। कहा की आवारा जानवरों के सड़क पर घूमने के कारण दुर्घटनाओ में कई लोगों ने अपनी जान तक गंवा दी है। कहा कि स्थानीय लोगों द्वारा कुछ गौ माताओ को आवारा छोड़ रखा है l उन छोड़ी हुई गायो को लोग जरूरत के समय अपने घर ले जाते है और फिर छोड़ देते है। तथा गौशालाओं में अपेक्षा से अधिक गाय होने के कारण अभी स्थानीय गौशाला में इन आवारा गौ माताओं के लिए जगह नही है जिससे यह सड़कों पर घूम रही है। बजरंग दल ने प्रशासन से गौवंश को आवारा छोड़ने वालो के खिलाफ कार्यवाही किए जाने, गौवंश को गौशाला में भेजे जाने और आवारा पशुओं को रेडियम बैंड लगाए जाने की मांग की है l ज्ञापन देने वालों में जिला संयोजक पवन मैहता, शुमम, धुर्व, मोहन, अनुप, अमन, सौरभ, नितेश, सत्यम, कमल कमल, खुशाल शामिल रहे l

