जिला चम्पावत के कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पद के लिए राय शुमारी के लिए आई अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्या एवं राजस्थान की गहलोत सरकार में मंत्री रही संगीता बिनवाल जी और उनके साथ आए विधायक नानकमता गोपाल राणा जी,उत्तराखंड कांग्रेस के पी सी सी मेम्बर व वरिष्ठ कांग्रेसी चम्पावत जिले के पर्यवेक्षक गणेश उपाध्याय जी ने आज टनकपुर पावर स्टेशन के भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के कार्यालय में पहुँच कर कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों की एक आम सभा को सम्बोधित करते हुए उनकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की व चम्पावत जिले के कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए उनकी राय जानी, सभा को संगीता बेनीवाल जी,विधायक गोपाल राणा जी,गणेश उपाध्याय जी,जिलाध्यक्ष पूरन कठायत जी, विमला सजवाण जी,इंटक प्रदेश सचिव बिनोद उप्रेती ने सम्बोधित किया, अतिथियों व पर्यवेक्षकों का स्वागत शारदा वैली यूनियन के महामन्त्री अमित कुमार,कोषाध्यक्ष केशव थलाल,कार्यालय मंत्री नरेन्द्र थलाल,प्रचार मंत्री गोपाल चन्द,चन्द्र किशोर भंडारी,एल एस धामी ,मोहन राम,विरेन्द्र कुमार,अरूण दिलवाला,जावेद हसन आदि पदाधिकारियों ने किया।
सभा में सैकड़ो की संख्या में इंटक के कार्यकर्ता एवं संविदा के कर्मचारियों के साथ साथ वरिष्ठ कांग्रेसी देवेन्द्र गुंरग,डाक्टर बिनोद जोशी,दिवाकर चन्द व अन्य गणमान्य लोंग भी उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *