बनबसा : टनकपुर पावर स्टेशन एन्एचपीसी मे जारी हिंदी पखवाडे का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ l
सोमवार को टनकपुर पावर स्टेशन मे हिंदी पखवाडे के समापन के मौके पर हुए आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य ने दीप प्रज्वलित कर किया l 14 सितंबर से 29 सितंबर तक आयोजित हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं मे केंद्रीय विद्यालय के साथ पावर स्टेशन के अधिकारियों और कर्मचारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया l वरिष्ठ प्रबंधकों व उससे उच्चतर अधिकारियों के लिए ऑन लाइन हिंदी ज्ञान प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान पर लाखन सिंह, द्वितीय स्थान पर अजीश एम और तृतीय स्थान पर आर.पी. सिंह रहे l कार्यपालकों / अकार्यपालकों के लिए हिंदी शब्दावली प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान पर किशन सिंह ज्याला, द्वितीय स्थान पर सुभाष चन्द्र उपाध्याय और तृतीय स्थान पर राजेश पुरुषार्थी रहे l पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अवनीश कुमार सिंह, द्वितीय स्थान पर मानसी रावत और तृतीय स्थान पर भगवती मिराल रही l सभी विजयी प्रतिभागियों को पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया l इस मौके पर महाप्रबंधक विद्युत जावेद अंसारी के अलावा तमाम अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे l

