बनबसा : पुलिस ने 7.28 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार किया l पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ पुलिस नेएनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज के लिया है l
गत सोमवार को थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा के नेतृत्व में पुलिस ने चेकिंग के दौरान बनबसा क्षेत्रान्तर्गत अमन चंद पुत्र हरीश चंद, निवासी भजनपुर वार्ड नंबर 7 थाना बनबसा, उम्र 25 वर्ष, के कब्जे से 7.28 ग्राम अवैध हेरोइन मय मोटरसाइकिल Uk 03C 8098 बरामद कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट हेड कांस्टेबल संजय शर्मा कांस्टेबल विक्रम सिंह शामिल रहे l

