बनबसा : सीमांत क्षेत्र बनबसा में नशे जैसी सामाजिक व्याधि के विरुद्ध युवाओं ने निर्णायक हुंकार भरी।
राजकीय महावि‌द्यालय बनबसा की ‘एन्टी ड्रग सेल’ एवं ‘रोवर्स-रेंजर्स’ इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नशा मुक्ति जागरुकता अभियान ने ठंड और घने कोहरे के बीच समाज को जागरूक करने का अभूतपूर्व कार्य किया। महावि‌द्यालय के ‘ग्रीन कैंपस प्रांगण में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और रोवर्स-रेंजर्स ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। हाथों में नशा मुक्ति के बैनर और प्रेरक स्लोगन लेकर युवाओं ने केवल परिसर, बल्कि पूरे वातावरण को नशे के विरुद्ध संकल्प की ऊर्जा से भर दिया।
इस अवसर पर महावि‌द्यालय के प्राचार्य डॉ. आनन्द प्रकाश सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डॉ. सिंह ने युवाओं को जीवन की शुचिता का संदेश दिया। उन्होंने कहा, “नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य का ही नहीं, बल्कि उसके भविष्य और राष्ट्र की प्रगति का भी शत्रु है। आज का यह घना कोहरा तो प्रकृति का नियम है जो सूर्योदय के साथ छंट जाएगा, लेकिन समाज में फैला नशे का अंधेरा केवल शिक्षित और संकल्पित युवाओं की इच्छाशक्ति से ही दूर हो सकता है। इस अभियान में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. भूपनारायण दीक्षित, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. सुशील आर्या, जयन्ती देवी, डॉ. दीप्ति कार्की, कमला चड्ढा, डॉ. सुधीर मलिक और डॉ. हेम कुमार गहतौड़ी ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने छात्रों को समाज का ‘जागरूक प्रहरी’ बनने हेतु प्रेरित किया।