बनबसाl जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के तत्वावधान में पर्यावरण को लेकर चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत बनबसा क्षेत्र में अभियान चलाया गयाl जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के सचिव भावदीप रावत के निर्देश पर क्षेत्र के पीएलबी और प्रो बोनो पीएलवी द्वारा जगह-जगह विधिक साक्षरता शिविर लगाकर लोगों को बढ़ते प्रदूषण से पर्यावरण को हो रहे नुकसान के बारे में बताते हुए पर्यावरण के प्रति जागरूक कियाl इस अवसर पर लोगों को बढ़ते वायु प्रदूषण जल प्रदूषण ध्वनि प्रदूषण और मृदा प्रदूषण को लेकर जागरूक किया गयाlखेती-बाड़ी में लगातार प्रयोग हो रहे कीटनाशकों और रासायनिक खादो के प्रयोग से मृदा और व्यक्ति को हो रहे नुकसान के बारे में जागरुक करते हुए लोगों से खेती-बाड़ी में जैविक खादो का प्रयोग करने, पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, खेतों में पराली ना जलाने का आग्रह कियाl इसके अलावा लोगों को पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 के प्रावधानों की जानकारी प्रदान कीl पर्यावरण को लेकर चलाए गए विशेष जागरूकता अभियान में पीएलबी अर्जुन सिंह किरण जोशी दीपा देवी पूजा जोशी रितु महर हरी प्रिया जोशी प्रो बोनो पीएलबी सुरेश उप्रेती राधा चंद मंजू पतं आदि लोग शामिल थेl

