नेपाल सीमा पर एस एस बी ने 376 ग्राम चरस के साथ युवक को पकड़ा |
बनबसा -सशस्त्र सीमा बल ने भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा चौकी पर चेकिंग के दौरान नेपाल से भारत की ओर आ रहे एक संदिग्ध यात्री राजू पुजारा पुत्र जंग पुजारा निवासी ग्राम सुरमा, वार्ड संख्या 05, जिला बाजांग, नेपाल से 376 ग्राम चरस बरामद की।पूछताछ में आरोपी ने यह स्वीकार किया कि वह यह चरस नेपाल से भारत लाकर उत्तराखंड के कर्णप्रयाग क्षेत्र में ले जाने की योजना बना रहा था।एस एस बी टीम में सहायक उपनिरीक्षक गोपी किशन नौटियाल, मुख्य आरक्षी अवनीश कुमार, आरक्षी मुकेश चंद एवं मनप्रीत कौर टीम शामिल रहे| उधर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।