डाक्टर मोहन राम बने अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ी जाति वैचारिक महासभा के जिला अध्यक्ष।
बनबसा : डाo मोहन राम को उत्तराखंड अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ी जाति वैचारिक महासभा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। प्राइमरी पाठशाला फागपुर में आयोजित सभा में जिला संयोजक रिटायर बी डीओ कैलाश राम विश्वकर्मा की अध्यक्षता हुएं कार्यक्रम में सर्व सहमति से मोहन राम को जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप गई है। डॉ मोहन राम के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर प्रदेश अध्यक्ष दिलीप चंद्र महामंत्री रघुनाथ लाल आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष रजिया बेग,डा राधा बाल्मीकि,राजू महर आदि ने बधाई दी। बैठक में फागपुर ग्राम प्रधान हर्ष बहादुर चंद, खुशाल प्रसाद, दीपक राम, कुंदन राम आदि लोग मौजूद रहे।