बनबसा : टनकपुर पावर स्टेशन में एशियन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, फरीदाबाद के सहयोग से चिकिसालय परिसर में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया । चिकित्सा शिविर का उद्घाटन पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन के द्वारा किया गया। शिविर में कार्मिकों उनके परिवार के सदस्यों, केन्द्रीय विद्यालय, सीआईएसएफ में तैनात जवानों
तथा स्थानीय लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाया। शिविर में फरीदाबाद से आए हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ प्रतीक, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ नितिन, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीक्षा के द्वारा मरीजों की जांच कर उचित सुझाव दिये एवं निःशुल्क दवाईया भी वितरित की। शिविर के आयोजन में पावर स्टेशन पदस्थ डॉ. सुषमा बी त्रिवेदी, डॉ. मीना कुमारी प्रसाद, डॉ. जि वी कुमार व पावर स्टेशन अस्पताल की टीम ने योगदान दिया।