वार्ड में बिजली के झूलते तारों की वजह से लोग हुए परेशान।
बनबसा : बनबसा वार्ड नo 4 में बिजली के टेड़े पोल और झूलते तारों की वजह से वार्ड के निवासियों का जीना मुहाल हो गया है। वार्ड नंबर चार निवासी विनोद उप्रेती ने बताया कि वार्ड नo 4 में बिजली के झुके हुए पोल और उससे झूलते तारों के कारण घरेलू गैस और नगर पंचायत की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी ने भी आने से इंकार कर दिया हैं l विनोद उप्रेती का कहना हैं कि बिजली विभाग इस बारे में अवगत करा दिया गया है लेकिन अभी तक को कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है l उधर बिजली विभाग के एसडीओ मयंक भट्ट ने बताया कि उन्होंने पोल को बदलने के लिए टीम भेजी थी लेकिन जिसके घर के आगे पोल लगा है वह पोल बदलने पर आपत्ति जता रहा है। एसडीएम को अवगत करा दिया गया है, समस्या का समाधान हो जाएगा।

