हर वर्ष सावन माह के प्रत्येक सोमवार को होने वाली मां शारदा की आरती का प्रारंभ 14 जुलाई सावन माह के प्रथम सोमवार को शाम 5:30 बजे से मां शारदा के स्नान घाट शारदा बैराज के निकट किया जाएगा। यह आरती जय बालाजी कीर्तन मंडल के द्वारा विगत 9 वर्षों से की जा रही है। जय बालाजी कीर्तन मंडल के द्वारा श्री राधा शरणम् सेवा समिति के तत्वाधान में इस आरती का आयोजन किया जाता है जिसमें स्थानीय एवं आसपास के क्षेत्रों के अलावा पड़ोसी देश नेपाल से भी लोग आरती में शामिल होने आते है। समिति के कपिल भार्गव द्वारा बताया गया कि हमारी समिति का उद्देश्य सनातन धर्म के प्रचार के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण एवं नदियों की स्वच्छता का संदेश देने के अलावा आने वाली पीढ़ी को धार्मिक एवं प्रकृति के साथ जुड़े रहना भी है। भार्गव द्वारा कहा गया कि हमारे पूर्वज किसी न किसी रूप में प्रकृति से जुड़े हुए थे और आज का समाज आधुनिक यंत्रों, विज्ञान एवं विकास के नाम पर प्रकृति को दिन ब दिन नुकसान पहुंचा रहा है जो कि आने वाले समय में बहुत ही अधिक घातक सिद्ध होगा जिसकी शुरुआत हम करोना जैसी महामारी के रूप में देख चुके है। बनबसा शारदा घाट पर सावन माह में होने वाली आरती न सिर्फ धार्मिक रूप से बल्कि आध्यामिक एवं सामाजिक रूप से भी जरूरी है जो हमें अपने पुरानी परंपरा की याद दिलाती है। संस्था के द्वारा इस संबंध में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें विभिन्न जिम्मेदारियों का दायित्व सौंपा गया। इसमें गिरीश जोशी, मनोज मित्तल, शिवनारायण साहू, चंद्रशेखर भट्ट, नीरज मुरारी,अभिषेक गोयल, सरदार अमरजीत सिंह, मनीष श्रीवास्तव मंदीप प्रजापति,नीरज कापड़ी