टनकपुर पावर स्टेशन में अंतर क्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता का हुआ समापन।
बनबसा : कारपोरेट संचार विभाग, निगम मुख्यालय प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में टनकपुर पावर स्टेशन में तीन दिवसीय अंतर क्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता का समापन हो गया है। इस अवसर पर पावर स्ट्रेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य ने कहा कि कर्मचारियों के बीच टीम भावना और आपसी समझ व सहयोग को बढ़ावा देने में खेलों का महत्वपूर्ण योगदान हैं। शतरंज का खेल हमारी बौद्धिक क्षमता और निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाता है। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें शुभकामनाएँ दी। उल्लेखनीय है कि इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एनएचपीसी की शतरंज टीम का चयन किया जाएगा और यह टीम 2 वर्षों तक विभिन्न टूर्नामेंटों में एनएचपीसी का प्रतिनिधित्व करेगी।


