किसानों की आय बढ़ाने को चंपावत में निःशुल्क तेजपात पौध वितरण*

चंपावत 12 अगस्त 2025,

*किसानों की आय बढ़ाने को चंपावत में निःशुल्क तेजपात पौध वितरण*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशन में, किसानों की आय में वृद्धि और औषधीय खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भेषज विभाग द्वारा चंपावत में तेजपात के पौधों का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। इस पहल का मकसद किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ औषधीय और जैविक फसलों की ओर आकर्षित करना है।

प्रभारी जिला भेषज समन्वयक श्री देव सिंह ने बताया कि इसी क्रम में हाल ही में ग्राम सुयालखर्क में किसानों को 2500 तेजपात के पौधे वितरित किए गए। ये पौधे स्थानीय किसानों और स्वयं सहायता समूहों को प्रदान किए गए, ताकि वे तेजपात की खेती अपनाकर अतिरिक्त आय का स्रोत विकसित कर सकें।

वितरण कार्यक्रम के दौरान किसानों को तेजपात की खेती के लाभ, पौधों की देखभाल, विपणन एवं औषधीय महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
श्री देव सिंह ने कहा कि तेजपात की खेती किसानों को दीर्घकालिक और स्थायी आय का अवसर प्रदान करेगी, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर होगा।