चम्पावत 16 अगस्त 2025, *ग्राम पंचायत में किसानों को रीठा के 2500 पौधे वितरित

चम्पावत 16 अगस्त 2025,

*ग्राम पंचायत में किसानों को रीठा के 2500 पौधे वितरित*

भेषज विकास इकाई, चंपावत ने ग्राम पंचायत जौल व सुखीढाक में 65 कृषकों को रीठा के कुल 2500 पौधे वितरित किए हैं, ताकि वे औषधीय पौधों की खेती से जुड़कर अपनी आय बढ़ा सकें।
यह कार्यक्रम सरकार की उस योजना का हिस्सा है जिसके तहत किसानों को पारंपरिक फसलों के अलावा औषधीय और सुगंधित पौधों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रभारी अधिकारी जिला भेषज इकाई संघ देव सिंह ने बताया कि रीठा एक महत्वपूर्ण औषधीय पौधा है जिसकी बाजार में काफी मांग है। इसकी खेती से किसानों को न केवल आर्थिक लाभ होगा, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक होगा।
इस अवसर पर, भेषज विकास इकाई के अधिकारियों ने किसानों को रीठा की खेती करने के सही तरीकों के।संबंध में बताया। इस तरह के प्रयास किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।