भाजपा सरकार कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का पुतला होगा

भाजपा सरकार कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का पुतला होगा।

बनबसा : भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंक कर जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजपूत तिराहे मे एकत्र होकर गैरसैंण में सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों द्वारा किए गए व्यवहार को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और कांग्रेस पार्टी का पुतला फूकां l इस मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दोहरी राजनीति तथा छल-कपट करती है। मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट ने कहां की उत्तराखंड जब बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहा था तब भी विधानसभा सत्र में कांग्रेस ने जनहित के मुद्दों को नज़र अंदाज कर सिर्फ़ हंगामा कर साबित किया कि यह उत्तराखंड के विकास में बाधा डालने वाली एक संवेदनहीन राजनीति पार्टी है। इसी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के इस गैर-ज़िम्मेदाराना रवैये के ख़िलाफ़ पुतला दहन किया। पुतला दहन के दौरान इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट, प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, विधायक प्रतिनिधि दीपक राजवार, सांसद प्रतिनिधि संजय जोशी, चैयरमेन रेखा देवी, देवेंद्र ठाकुर, सभासद मोनू ठाकुर, मनोज कश्यप, माधवी धामी, सावन चंद, आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे ।