*मुख्य चिकित्साधिकारी ने दिए निर्देश — असंचालित व अनियमित जन औषधि केंद्रों पर होगी सख्त कार्रवाई*

चम्पावत 04 नवंबर 2025,

*मुख्य चिकित्साधिकारी ने दिए निर्देश — असंचालित व अनियमित जन औषधि केंद्रों पर होगी सख्त कार्रवाई*

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने जनपद में संचालित जन औषधि केंद्रों के संचालन हेतु यह निर्देश दिए हैं कि जन औषधि योजना का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण औषधियां उपलब्ध कराना है। अतः इस लक्ष्य की प्राप्ति में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डॉ. चौहान ने कहा कि जनपद के सभी जन औषधि केंद्रों के संचालन की गहन समीक्षा की जा रही है। जिन केंद्रों में औषधि वितरण कार्य नियमित रूप से नहीं हो रहा है अथवा जहां अनियमितताएं पाई जाएगी, उनके विरुद्ध कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। ऐसे असंचालित या नियमविरुद्ध केंद्रों की निविदाएं तत्काल समाप्त कर नई निविदा प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी, ताकि जनता को निर्बाध रूप से सस्ती दरों पर औषधियां उपलब्ध कराई जा सकें।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक जन औषधि केंद्र की दैनिक रिपोर्टिंग प्रणाली को सुदृढ़ किया जाए तथा औषधियों की उपलब्धता, स्टॉक और बिक्री का विवरण पारदर्शी रूप से संधारित किया जाए।