*राज्य स्थापना दिवस पर जिला चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित

चम्पावत 09 नवंबर 2025,

*राज्य स्थापना दिवस पर जिला चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित*

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर आज जिला चिकित्सालय चंपावत स्थित ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानवता की मिसाल पेश की।

ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. सिद्धार्थ त्यागी ने जानकारी दी कि शिविर में कुल 14 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जिनमें एक महिला रक्तदाता भी सम्मिलित रही। उन्होंने बताया कि रक्तदान जैसे पुनीत कार्य से न केवल जीवन बचाए जा सकते हैं, बल्कि यह समाज में सहयोग और संवेदना की भावना को भी सशक्त करता है।

डॉ. त्यागी ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नियमित रक्तदान से स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ समाज में सकारात्मक संदेश भी प्रसारित होता है।