*कार्बेट महोत्सव: फोटोग्राफी प्रदर्शनी प्रतियोगिता 2026*

चंपावत 13 फरवरी 2026,

*कार्बेट महोत्सव: फोटोग्राफी प्रदर्शनी प्रतियोगिता 2026*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार जनपद चम्पावत में आयोजित होने वाले वार्षिक एडवेंचर फेस्टिवल के रूप में कार्बेट महोत्सव के तहत एक विशेष फोटोग्राफी प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के संबंध में जानकारी साझा करते हुए जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट ने बताया कि यह प्रतियोगिता आगामी 24 फरवरी 2026 को टनकपुर के सरस मेला स्थल पर संपन्न होगी। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनपद की पर्यटन संभावनाओं और प्राकृतिक सौंदर्य को फोटोग्राफी के माध्यम से प्रदर्शित करना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य के सभी इच्छुक प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं और अपनी कला का प्रदर्शन कर सकते हैं। यह आयोजन चम्पावत में साहसिक पर्यटन और स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित होगा