चम्पावत 15 मार्च 2026,

*फिट इंडिया अभियान के तहत 36वीं वाहिनी आईटीबीपी में “संडे ऑन साइक्लिंग” व रन-एंड-वॉक का

*

36वीं वाहिनी, आईटीबीपी कैम्प परिसर में कमांडेंट श्री संजय कुमार के नेतृत्व में फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत “संडे ऑन साइक्लिंग” के साथ-साथ रन एंड वॉक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में वाहिनी के सभी हिमवीर पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए फिटनेस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जवानों को शारीरिक रूप से फिट एवं स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करना तथा प्रत्येक रविवार को मोटर साइकिल अथवा अन्य वाहनों के स्थान पर साइकिल चलाने या पैदल चलने की आदत को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

इसके माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के प्रति भी जागरूकता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर द्वितीय कमान श्री सूबे सिंह, सहायक सेनानी श्री मनमोहन सिंह, डॉ. एम. फिलिफ गंगटे, श्री अंकुर सहित 36वीं वाहिनी के समस्त हिमवीर पदाधिकारी उपस्थित रहे।