आज दिनांक 11/5/2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार प्लान आफ एक्शन माह मई 2026 के अंतर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालय छीनी गोठ में अधिकार मित्र अजय गुरूरानी किरन गहतोड़ी व राधिका अधिकारी द्वारा साक्षरता जागरूकता शिविर आयोजित किया गया जिसमें उपस्थित छात्र छात्राओं को नशे हमेशा दूरी बनाए रखने, भविष्य को सफल बनाने, बाल विवाह अधिनियम 2006, तथा स्वास्थ्य के विभिन्न हिस्सों के लिए सतर्कता रखने के लिए जागरूक किया वहीं छात्र छात्राओं को IPC और BNS में तब्दील धाराओं की , नालसा द्वारा उपलब्ध आडियो वीडियो के द्वारा भी जागरूक किया गया व संबंधित मामलों की विधिक जानकारी देकर जागरूक किया विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री टी सी जोशी जी ने भी छात्र छात्राओं को नशे के विरुद्ध जागरूक किया और प्रधानाचार्य श्री गोस्वामी जी द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत का आभार व्यक्त किया।