चंपावत 04 जुलाई 2026,
*मा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का कल चंपावत दौरा: कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को दिखाएंगे हरी झंडी*
*शारदा तटबंध निर्माण का करेंगे शिलान्यास, ‘मुख्य सेवक संवाद’ में होंगे शामिल*
प्रदेश की माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का जनपद चंपावत में एक दिवसीय की भ्रमण कार्यक्रम है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अपने भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार माननीय मुख्यमंत्री जी रविवार, 5 जुलाई 2026 को प्रातः 9:15 बजे पर्यटक आवास गृह टनकपुर चंपावत पहुंचेंगे तथा वहां कैलाश मानसरोवर यात्रा- 2026 के प्रथम दल के यात्रियों के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात प्रातः 10:15 बजे वह कार द्वारा पर्यटक आवास गृह टनकपुर से प्रस्थान कर 10:30 बजे बूम शारदा स्नान घाट, ऊंचौलीगोठ, टनकपुर चंपावत पहुंचेंगे तथा वहां शारदा तटबंधन निर्माण का शिलान्यास भूमि पूजन कार्यक्रम एवं मुख्य सेवक संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके पश्चात 12:45 बजे वह कार से बूम शारदा स्नान घाट तो ऊंचौलीगोठ से प्रस्थान कर अपराह्न 1:00 बजे टनकपुर, चंपावत पहुंचेंगे तथा स्थानीय कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

