*05 साल विकास के साल : आदर्श चम्पावत को मिली विकास की दो बड़ी सौगात

चंपावत 08 जुलाई 2026,

*05 साल विकास के साल : आदर्श चम्पावत को मिली विकास की दो बड़ी सौगात*

*डुंगरी फर्त्याल स्थित शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं जवाहर नवोदय विद्यालय, लटोली में ओपन जिम निर्माण को मिली वित्तीय स्वीकृति*

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व में “05 साल विकास के साल” के संकल्प को साकार करते हुए आदर्श चम्पावत के निर्माण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने अवगत कराया कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई दो महत्वपूर्ण घोषणाओं के क्रियान्वयन हेतु वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

इससे जनपद में धार्मिक आस्था, शिक्षा, खेल एवं युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत विकासखंड लोहाघाट के ग्राम डुंगरी फर्त्याल स्थित शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु कुल ₹75.00 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। जिसमें प्रथम चरण में ₹45.00 लाख की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। इस कार्य से मंदिर परिसर का समुचित विकास होने के साथ धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इसी प्रकार मुख्यमंत्री घोषणा विकास खंड अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय, लटोली (चम्पावत) में छात्र-छात्राओं के लिए आधुनिक ओपन जिम के निर्माण हेतु कुल ₹99.44 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।
प्रथम चरण में ₹59.664 लाख की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। इससे विद्यार्थियों को आधुनिक खेल एवं व्यायाम सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा फिट इंडिया अभियान को भी मजबूती मिलेगी।

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का स्पष्ट उद्देश्य चम्पावत को विकास, सुशासन, जनभागीदारी और जनकल्याण का आदर्श मॉडल बनाना है।

इसी सोच के अनुरूप प्रत्येक मुख्यमंत्री घोषणा को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से धरातल पर उतारा जा रहा है, ताकि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके।

मा मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, टनकपुर के नोडल अधिकारी श्री केदार सिंह बृजवाल ने कहा कि, “माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में ‘आदर्श चम्पावत’ का संकल्प निरंतर विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर रहा है। माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रत्येक घोषणा को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से धरातल पर उतारना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। डुंगरी फर्त्याल स्थित शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण तथा जवाहर नवोदय विद्यालय, लटोली में आधुनिक ओपन जिम निर्माण हेतु मिली वित्तीय स्वीकृति जनपद के धार्मिक, शैक्षिक एवं युवा सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। ’05 साल विकास के साल’ की भावना के अनुरूप चम्पावत में विकास के प्रत्येक कार्य को गति देते हुए जन-जन तक उसका लाभ पहुँचाना हमारा संकल्प है। आदर्श चम्पावत के निर्माण में सभी विभागों के समन्वित प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।”

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चम्पावत आज विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। धार्मिक धरोहरों का संरक्षण, शिक्षा संस्थानों का आधुनिकीकरण और युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। आदर्श चम्पावत का लक्ष्य केवल आधारभूत सुविधाओं का विकास नहीं, बल्कि जनपद को प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ मॉडल जनपद बनाना है।