*नगर पालिका टनकपुर में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों हेतु परीक्षण व पंजीकरण शिविर का हुआ आयोजन*

चंपावत 25 जुलाई 2026,

*नगर पालिका टनकपुर में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों हेतु परीक्षण व पंजीकरण शिविर का हुआ आयोजन*

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की राज्य के प्रत्येक अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने की मंशा के अनुरूप एवं जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन के क्रम में, नगर पालिका टनकपुर में समाज कल्याण विभाग तथा एलिमको (ALIMCO) कानपुर की विशेषज्ञ टीम के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष परीक्षण एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार की एडिप (ADIP) योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों को तथा राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग उपलब्ध कराना है।

इसके अतिरिक्त, दिव्यांगजनों को योजनाओं से सुगमता से जोड़ने हेतु उनके यू.डी.आई.डी (UDID) कार्ड भी मौके पर बनाए गए।

दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती हेमा जोशी तथा नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर श्री विपिन कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस शिविर में एलिमको कानपुर की टीम से श्री सौरभ दास, प्रभारी अधिकारी (पी.एंड ओ.) श्री अमित मेहरा, ऑडियोलॉजिस्ट सुश्री सरस्वती तथा डीडीआरसी चंपावत से सुश्री अनुष्का गुप्ता ने विशेषज्ञ सेवाएँ दीं।

शिविर में आए दिव्यांगजनों एवं बुजुर्गों का गहन स्वास्थ्य व शारीरिक परीक्षण करने के उपरांत कुल 56 दिव्यांगजनों तथा 109 वरिष्ठ नागरिकों का सहायक उपकरण व कृत्रिम अंग प्राप्त करने हेतु पंजीकरण किया गया।

शिविर के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री आर.एस. सामंत, सहायक समाज कल्याण अधिकारी श्री विपिन बिष्ट, अधिशासी अधिकारी टनकपुर श्री ऋषभ उनियाल, टनकपुर व बनबसा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के सभासद, ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग की टीम तथा समाज कल्याण विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।