आज दिनांक 2 अगस्त 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के प्लान आफ एक्शन माह अगस्त 2026 के अंतर्गत टनकपुर में S S B की शारदा बैराज चौकी में S S B के असिस्टेंट कमांडेंट श्री सौरभ पाटिल जी की अध्यक्षता में तथा इंस्पेक्टर श्री संजय सिंह जी के संचालन में भारत – नैपाल के रोगों और S S b के जवानों के साथ नशामुक्त अभियान, मानव तस्करी और अवैध घुस पैठ के तहत विधिक जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जागरूकता अभियान और सामाजिक सरोकारों से अवगत कराते हुए सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनमानस तक पहुंचाने के तौर तरीकों के लिए भी जागरूक किया। वहीं कार्यक्रम में शामिल लोगों से समस्याओ के लिए भी पूछा गया और SSB द्वारा नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों व मानव तस्करी से जुड़ी कोई भी जानकारी शेयर करके समाज से इस समस्या को मिटाने में सहयोग करने की अपील की गई।इस कार्यक्रम में अधिकार मित्र
अजय गुरूरानी
किरन गहतोड़ी
कुंवर सिंह भंडारी
राधिका अधिकारी
दिग्विजय सिंह तड़ागी
प्रियंका व
सोनी जहां ने अपने विचारों से जानकारी देकर जागरूक किया।