मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन सशक्त बहना उत्सव के अवसर पर चंपावत को दी ₹62.96 करोड़ की सौगात, 50 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास*

चंपावत 27 अगस्त 2026,

*मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन सशक्त बहना उत्सव के अवसर पर चंपावत को दी ₹62.96 करोड़ की सौगात, 50 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास*

*माननीय मुख्यमंत्री का एक दिवसीय चंपावत दौरा: जनपद को मिली 6296.87 लाख (बांसठ करोड़ छियानवे लाख सत्तासी हज़ार) रुपये की विकास योजनाओं की सौगात*

*चंपावत के सर्वांगीण विकास को नई रफ्तार: सीएम धामी ने ₹11.07 करोड़ की 20 योजनाओं का किया लोकार्पण, ₹51.89 करोड़ की 30 योजनाओं की रखी आधारशिला*

प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान *रक्षाबंधन के पावन अवसर पर “मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव कार्यक्रम”* में जनपद चंपावत को विकास की अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं की सौगात दी।

इस अवसर पर उन्होंने *जनपद के सर्वांगीण विकास एवं जनकल्याण को समर्पित कुल 50 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया।*

भ्रमण के दौरान *माननीय मुख्यमंत्री ने 1107.75 लाख रुपये की कुल लागत वाली 20 विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण* कर उन्हें जनता की सेवा में समर्पित किया। इसके साथ ही, क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और भविष्य की विकास आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, *उन्होंने 5189.12 लाख रुपये की कुल लागत की 30 नई विकास योजनाओं का शिलान्यास भी किया।*
कुल 6296.87 लाख रुपये की इन 50 विकास परियोजनाओं के माध्यम से जनपद चंपावत में बुनियादी सुविधाओं, जन-सुविधाओं और क्षेत्रीय विकास को एक नई दिशा मिलेगी।

माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के दुर्गम एवं सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और ये परियोजनाएं आदर्श चंपावत के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होंगी।

*लोकार्पण की गई योजनाएं (कुल लागत: ₹1107.75 लाख)*

*प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग, चंपावत* की धूनाघाट- बसौट मोटर मार्ग नव निर्माण स्टेज-1 (₹83.46 लाख), महत्वपूर्ण मार्गों के दुर्घटना सम्भावित स्थानों पर सुरक्षात्मक कार्य (₹291.44 लाख)।

*निर्माण इकाई, उत्तराखंड पेयजल निगम, लोहाघाट* की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनबसा में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (₹50.00 लाख), देविधुरा हेलीपैड निर्माण (₹16.35 लाख), रीठा साहिब हेलीपैड निर्माण (₹16.35 लाख), पाटी हेलीपैड निर्माण (₹16.35 लाख), जीआईसी किमतोली में अतिरिक्त कक्षा कक्ष (₹22.08 लाख), के.जी.बी. वि टनकपुर में कंप्यूटर कक्ष (₹22.68 लाख), जीआईसी पाटी में विज्ञान प्रयोगशाला निर्माण (₹26.77 लाख), जीजीआईसी चंपावत में विज्ञान प्रयोगशाला निर्माण (₹26.77 लाख), सेलाकुई के सेटेलाइट सेंटर खतेड़ा में अस्थायी कार्यालय व स्टोर (₹19.75 लाख), बाराकोट में संग्रहण केंद्र निर्माण (₹22.42 लाख), पाटी में संग्रहण केंद्र निर्माण (₹22.42 लाख), लोहाघाट में संग्रहण केंद्र निर्माण (₹22.42 लाख), चंपावत में संग्रहण केंद्र (₹22.42 लाख), वूमेन टेक्नोलॉजी पार्क (WTP) चंपावत में लैब निर्माण (₹29.98 लाख)।

*पर्यटन विभाग, चंपावत:* सिद्ध नरसिंह मंदिर वास्तुकला सौन्दर्यीकरण कार्य किया जाएगा (₹100.00 लाख), तामली में दशहरा महोत्सव मेला स्थल सौन्दर्यीकरण (₹85.80 लाख), दुबचौड़ा में रामलीला मंच निर्माण (₹91.89 लाख)।

*ग्रामीण निर्माण विभाग, चंपावत:* के अंतर्गत रिपोर्टिंग पुलिस चौकी देवीधुरा (थाना पाटी) प्रशासनिक भवन (₹118.40 लाख)।

*शिलान्यास योजनाएं (कुल लागत: ₹5189.12 लाख)*

*प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग, चंपावत:* की इजरखंदक चौड़ाख्याली मोटर मार्ग सुधारीकरण एवं डामरीकरण (₹121.31 लाख), नरसिंहडांडा मेरोली मोटर मार्ग से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बासिमार तोक तक मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य (₹191.08 लाख), मंच-कारी मोटर मार्ग (02 किमी) का सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य (₹264.24 लाख), चंपावत-खेतीखान मोटर मार्ग किमी 6.00 से नघान देरी तक डामरीकरण (₹79.46 लाख),

*उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड, निर्माण खंड हल्द्वानी:* अंतर्गत गोरखा नगर में अंबेडकर भवन निर्माण कार्य (₹283.00 लाख), जेएनवी लटोली में क्रीड़ा मैदान व व्यायामशाला कक्ष निर्माण कार्य (₹99.44 लाख), तामली से रूपालिगाड के बीच मोटर मार्ग निर्माण कार्य (₹79.44 लाख)।

*ग्राम्य विकास विभाग, चंपावत:* ग्राम पंचायत मोत्युराज में मां कढ़ाई मंदिर सौन्दर्यीकरण कार्य (₹25.00 लाख), विकासखंड बाराकोट के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व० कल्याण सिंह अधिकारी स्मारक मूर्ति स्थापना कार्य (₹32.49 लाख), चंपावत में महिला प्रौद्योगिकी पार्क स्थापना (₹60.00 लाख), टनकपुर व बनबसा ग्रामीण क्षेत्रों में 10-10 किमी आंतरिक मार्ग निर्माण (₹437.87 लाख)।

*ग्रामीण निर्माण विभाग, चंपावत:* ग्राम पंचायत मैरोली के आंतरिक मार्गों में इण्टरलॉकिंग टाईल्स का निर्माण कार्य (₹158.04 लाख), ग्राम पंचायत बड़पास में इण्टरलॉकिंग टाईल्स का निर्माण कार्य (₹231.56 लाख), राइका बारकोट में पुस्तकालय निर्माण (₹57.90 लाख), डुंगरासेटी में डुंगरासेटी से खेल मैदान तक सीसी रोड निर्माण (₹91.50 लाख), ग्राम पंचायत डुंगरीफर्त्याल में शिव मंदिर सौन्दर्यीकरण (₹75.00 लाख), आदर्श चंपावत @2030 अंतर्गत जीआईसी पाटी में पुस्तकालय निर्माण (₹50.90 लाख),

*ऊर्जा विभाग, चंपावत:* ककराली गेट टनकपुर से मां पूर्णागिरी धाम मुख्य मार्ग पर स्ट्रीट लाइट कार्य (₹500.00 लाख),

*जिला पंचायत विभाग, चंपावत:* मां पूर्णागिरी धाम सैलागाड़ में इण्टरलॉकिंग टाईल्स (₹19.68 लाख), सेलगाड से कोटकेंद्री तक संपर्क मार्ग निर्माण कार्य (₹40.53 लाख)।

*युवा कल्याण विभाग, चंपावत:* बनबसा में मिनी स्टेडियम/खेल मैदान निर्माण (₹98.09 लाख),

*निर्माण इकाई, उत्तराखंड पेयजल निगम, लोहाघाट:* नाबार्ड मद से औद्यानिक विकास किया जाएगा अंतर्गत राजकीय उद्यान केंद्र दिगालीचौड़ में नलकूप निर्माण कार्य (₹40.02 लाख), राजकीय उद्यान केंद्र खतेड़ा में नलकूप निर्माण कार्य (₹29.41 लाख) थाना पाटी में 06 टाईप-2 आवास तथा टाइप 3 के एक आवास के निर्माण कार्य (₹302.17 लाख), कोतवाली पंचेश्वर में टाईप-2 के 06 आवास व चारदीवारी (₹313.10 लाख), थाना रीठासाहिब में टाइप 2 के 6 तथा टाइप 3 के एक आवास निर्माण (₹347.30 लाख) तहसील पूर्णागिरी (टनकपुर) में डीएम कैंप कार्यालय व आवास (₹478.31 लाख)।

*पर्यटन विभाग, चंपावत:* चंपावत में एडवेंचर पार्क निर्माण कार्य (₹305.34 लाख), डाडा ककनई क्षेत्र में साहसिक पर्यटन विकास हेतु पैराग्लाइडिंग क्षेत्र को विकसित व पर्यटक सुविधाओं से युक्त किया जाएगा (₹277.33 लाख)।

*नगर पंचायत, बनबसा:* बनबसा नगर पंचायत में अत्यंत खराब मोटर मार्ग व नाली निर्माण (₹99.61 लाख)

माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के दुर्गम एवं सीमांत क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ये विकास कार्य चंपावत की प्रगति में मील का पत्थर साबित होंगे।