*सेवा संकल्प अभियान: ग्राम सिलाड़ में कृषक जागरूकता शिविर आयोजित, 31 किसानों को निःशुल्क उन्नत किस्म के बीज वितरित*

चंपावत 19 सितंबर 2026,

*सेवा संकल्प अभियान: ग्राम सिलाड़ में कृषक जागरूकता शिविर आयोजित, 31 किसानों को निःशुल्क उन्नत किस्म के बीज वितरित*

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में जनपद चंपावत में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत उद्यान विभाग द्वारा ग्राम सिलाड़ में एक दिवसीय कृषक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस शिविर का उद्देश्य स्थानीय कृषकों को आधुनिक बागवानी तकनीकों से जोड़ना, उन्हें कृषि क्षेत्र में आवश्यक सहायता प्रदान करना तथा विभागीय योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला उद्यान अधिकारी श्री योगेश भट्ट ने बताया कि शिविर के दौरान क्षेत्र के 31 किसानों को विभिन्न सब्जियों के उच्च गुणवत्ता वाले बीजों का निःशुल्क वितरण किया गया। इस पहल से जनपद में सब्जी उत्पादन को नई गति मिलेगी तथा कृषकों की आजीविका में वृद्धि के साथ उनकी आय में भी सुधार होगा।

शिविर में उपस्थित कृषकों को उद्यान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी एवं लाभकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान विशेषज्ञों द्वारा किसानों को विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाली कृषि सब्सिडी तथा आधुनिक बागवानी पद्धतियों के विषय में व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया, जिससे वे सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठा सकें।

चंपावत जिले में बागवानी के संवर्धन एवं कृषकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में आयोजित यह जागरूकता शिविर अत्यंत प्रभावकारी सिद्ध हुआ है।