आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को बाह्य न्यायालय टनकपुर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के दिशा निर्देशानुसार साक्षरता एवं विधिक जागरूकता के क्रम में सिविल जज जूनियर डिवीजन माननीय रुचिका नरूला जी एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी जी की अध्यक्षता में बाह्य न्यायालय में महात्मा गांधी जी की जयंती एवं दितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई
सर्वप्रथम सिविल जज जूनियर डिवीजन माननीय रुचिका नरूला जी ने बाह्य न्यायालय परिसर में ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रगान किया एवं उसके पश्चात महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके कार्य को याद करते हुए राष्ट्र को उनके पथ चिह्नों को अनुसरण करते हुए राष्ट्र विकास में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया
उसके पश्चात सिविल जज जूनियर डिवीजन माननीय रुचिका नरूला जी न्यायिक मजिस्ट्रेट माननीय काजल रानी जी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी co निहारिका सेमवाल जी की गरिमामयी उपस्थिति में plv,प्रो बोनो plv,बाह्य न्यायालय स्टाफ, पुलिस विभाग के साथ शहर के मुख्य मार्गो में एक रैली का आयोजन किया गया एवं नशे के खिलाफ आवाज उठाते हुए नशे को समूल विनाश करने का संकल्प लिया
रैली में नारे लगाते हुए (नशा नहीं शिक्षा अपनाओ,देश को खुशहाल बनाओ )(,विधिक सेवा का यह अभियान =ड्रग्स मुक्त हो हर इंसान,)(जन जन ने मन में ठाना हे=ड्रग्स मुक्त भारत बनाना हे)(नशा करता हे बर्बादी=इससे पानी हे आजादी)(स्वास्थ्य जीवन का एक ही नारा=ड्रग्स मुक्त हो घर परिवार,)(नशे की लत एक बीमारी हे=इससे दूरी समझदारी हे)(हम सबका हे एक ही नारा=नशा मुक्त हो प्रदेश हमारा)आदि नारे लगाते हुए राष्ट्र को जगाने का संकल्प लिया गया
नगर से समस्त मुख्य मार्ग में रैली के माध्यम से आम जनता को सुलभ न्याय प्रक्रिया, बाल विवाह ,दहेज प्रथा को रोकने की शपथ लेते हुए सामाजिक कुरीतियों से मुक्ति हेतु जन जन को जागरूक करते हुए शिक्षित समाज की अवधारणा को बल प्रदान करने,स्वस्थ समाज ,शिक्षा ओर स्वस्थ समाज को मुख्य धारा में लाने ओर स्वस्थ भारत अभियान के लिए सराहनीय पहल का प्रयास किया गया
कार्यक्रम में plv,प्रो बोनो plv,बाह्य न्यायालय के अधिकारी,पुलिस विभाग से co पुलिस क्षेत्राधिकारी निहारिका सेमवाल,सब इंस्पेक्टर भूपेंद्र धामी जी , सुनीता कार्की एवं अन्य पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे
बाह्य न्यायालय के नाजिर भरत बोहरा जी ,एडवोकेट विजय शुक्ला जी,plv अर्जुन सिंह,बिजेंद्र अग्रवाल,अजय गुर्रानी,अमित कुमार,इजहार अली,प्रकाश आर्य, किरन गहतोड़ी, शमशाद बनो, किरन जोशी,सोनी सिंह, दीपा देवी,राधिका अधिकारी,हरिप्रिया जोशी, रीता कनोजिया,प्रियंका पचौली,सोनी जहां,कुंवर सिंह भंडारी,सुनील कुमार,अनिल कुमार, प्रमोद कुमार,विजयानंद जोशी,सुनीता टम्टा,अंजू बोहरा,कमला जोशी दिग्विजय सिंह ,प्रो बोनो plv राधा चंद,नीरू विष्ट उपस्थित रहे


