चंपावत 21 फरवरी 2026,
*तहसील चम्पावत में नोटरी के रिक्त पद हेतु आवेदन आमंत्रित, 30 मार्च तक जमा किए जा सकेंगे प्रार्थना पत्र*
जनपद चम्पावत की तहसील चम्पावत में नोटरी के रिक्त हुए एक पद पर नियुक्ति हेतु पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। माननीय जिला जज श्री अनुज कुमार संगल ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि तहसील चम्पावत में रिक्त इस पद पर नियुक्ति के लिए ऐसे इच्छुक अधिवक्तागण और अर्ह व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं जो तहसील चम्पावत में ही निवास करते हों और वहीं व्यवसाय भी कर रहे हों। इसके साथ ही आवेदक का नोटरी नियमावली के अंतर्गत निर्धारित सभी योग्यताओं को पूरा करना अनिवार्य है।
माननीय जिला जज ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने पूर्ण आवेदन पत्र आगामी 30 मार्च 2026 की शाम 5:00 बजे तक प्रशासनिक कार्यालय, जजशिप चम्पावत में अनिवार्य रूप से जमा करा दें। निर्धारित अंतिम तिथि और समय के पश्चात प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, जो अभ्यर्थी इस नियुक्ति प्रक्रिया या पात्रता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, वे व्यक्तिगत रूप से जजशिप के प्रशासनिक कार्यालय में उपस्थित होकर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

