चम्पावत 01 अप्रैल 2026,
*पीएमजीएसवाई-04 के तहत नए मोटर मार्गों हेतु आवेदन आमंत्रित*
जनपद चम्पावत के समस्त माननीय जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता को सूचित किया जाता है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY)-04 के अंतर्गत नये मोटर मार्गों के निर्माण हेतु GSS App दिनांक 15 अप्रैल 2026 तक खुला रखा गया है।
इस योजना के माध्यम से ऐसे दूरस्थ एवं वंचित तोकों/ग्रामों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाना प्रस्तावित है, जो अभी तक मोटर मार्ग से वंचित हैं। अतः सभी पात्र ग्रामों/तोकों से निर्धारित तिथि तक आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।
*पात्रता / मानक*
योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु निम्न मानकों का पूरा होना आवश्यक है—
1- संबंधित तोक/ग्राम की जनसंख्या जनगणना 2011 के अनुसार 250 या अधिक हो।
2- तोक/ग्राम से 1.5 किलोमीटर के दायरे में कोई मोटर मार्ग निर्मित न हो।
3-जिन तोकों/ग्रामों की पैदल दूरी 1.5 किमी तक है, उनकी जनसंख्या को क्लस्टर के रूप में जोड़ा जाएगा।
4-सीमांत (बॉर्डर) ब्लॉकों में अधिकतम 10 किलोमीटर तक के क्षेत्र को क्लस्टरy के रूप में सम्मिलित किया जा सकेगा।
*आवेदन की प्रक्रिया*
इच्छुक ग्राम पंचायतें / जनप्रतिनिधि/ आमजन अपने प्रस्ताव निम्न माध्यमों से 15 अप्रैल 2026 तक भेज सकते हैं—
* ई-मेल
* व्हाट्सएप
* अन्य किसी उपयुक्त माध्यम से :
1- अधिशासी अभियन्ता, पीएमजीएसवाई, लोहाघाट
(केवल बाराकोट एवं पाटी ब्लॉक हेतु) (7906891310) ( eepmgsylohaghat@gmail.कॉम)
2- अधिशासी अभियन्ता, पीएमजीएसवाई, चम्पावत
(केवल लोहाघाट एवं चम्पावत ब्लॉक हेतु) (8476001296)( eepmgsychampawat@gmail.com)
जनपद के समस्त जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से अपील की जाती है कि अपने क्षेत्र के ऐसे पात्र तोकों/ग्रामों की पहचान कर समयबद्ध रूप से प्रस्ताव प्रेषित करें, जिससे अधिक से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों को सड़क सुविधा से जोड़ा जा सके और समग्र विकास को गति मिल सके।

