चम्पावत 10 दिसम्बर, 2025
*क्षेत्र पंचायत चम्पावत की बैठक 24 दिसंबर को*
खंड विकास अधिकारी श्री अशोक अधिकारी ने जानकारी दी कि दिनांक 24 दिसंबर 2025 को पूर्वान्ह 11:00 बजे क्षेत्र पंचायत चम्पावत की बैठक, प्रमुख क्षेत्र पंचायत की अध्यक्षता में विकास खण्ड सभागार चम्पावत में आयोजित की जा रही है।
समस्त माननीय सदस्यगण एवं अधिकारीगण से अनुरोध है कि वे निर्धारित समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।
बैठक में विद्युत, जल संस्थान, लोक निर्माण विभाग (एडीबी/पीएमजीएसवाई/वर्ल्ड बैंक/एनएच), सिंचाई, समाज कल्याण, दुग्ध विकास, उद्यान, पशुपालन, आपूर्ति, बाल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वजल, उरेडा, जलागम, वन, ग्रामीण निर्माण, कृषि, पर्यटन, सहकारिता, पंचायतीराज से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही प्रमुख क्षेत्र पंचायत की अनुमति से अन्य विषय भी सम्मिलित किए जाएंगे।

