देवभूमि कॉलेज में बीएड छात्रों ने किया पौधारोपण, किया स्वच्छता कार्य
चुनाभट्टा, बनबसा — देवभूमि कॉलेज ऑफ एजुकेशन, चुनाभट्टा बनबसा में बीएड तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं द्वारा कम्युनिटी वर्क कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने न केवल पौधारोपण किया, बल्कि कॉलेज प्रांगण की सफाई भी मिल-जुल कर की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं प्राचार्या डॉ. दिशा थपलियाल ने छात्रों को वेस्टेज प्रोडक्ट्स के उपयोग से पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि कैसे बेकार समझी जाने वाली चीज़ें पौधारोपण और सजावट के लिए उपयोगी हो सकती हैं।
छात्र-छात्राओं ने भी पर्यावरण, स्वच्छता और समाज में जागरूकता लाने को लेकर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में असिस्टेंट प्रोफेसर सुरेश जोशी, मनीष कुमार, अजय कुमार, अंकिता भट्ट सहित कई शिक्षकगण उपस्थित रहे और सभी ने छात्रों की इस पहल की सराहना की।

