बनबसा : गौरव सेनानी कल्याण समिति पूर्व सैनिक संगठन बनबसा – टनकपुर की नई समिति का गठन। कैप्टन भानी चंद एक बार फिर अध्यक्ष और कैप्टन गोविंद बल्लभ भट्ट को सचिव चुना गया l
गणतंत्र दिवस समारोह उपरांत गौरव सेनानी कल्याण समिति, पूर्व सैनिक संगठन बनबसा-टनकपुर की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सर्व समिति से कप्तान मोहन चंद्र त्रिपाठी को मुख्य चुनाव अधिकारी तथा सूबेदार बुद्धि बल्लभ पांडे को उपचुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। चुनाव अधिकारियों द्वारा वर्तमान कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग घोषित किया गया। जिसके बाद कप्तान हयात सिंह ठाकुराठी ने खड़े होकर पूर्व अध्यक्ष कप्तान भानी चंद को पुनः अध्यक्ष पद पर बने रहने का प्रस्ताव रखा, जिसे उपस्थित समस्त पूर्व सैनिकों ने ध्वनि मत से सर्वसम्मति से पारित कर दिया l इसके अलावा
पूर्व सचिव कप्तान गोविंद बल्लभ भट्ट, पूर्व सचिव पुष्कर कापड़ी (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), पूर्व कोषाध्यक्ष कप्तान चंद्रशेखर गहतोड़ी, पूर्व उप कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह अधिकारी, पूर्व उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र कपड़ी को पुन: सर्वसम्मति से चुन लिया गया l समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद ने उपस्थित समस्त पूर्व सैनिकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया और आश्वस्त किया कि समिति उनके विश्वास पर खरी उतरेगी और भविष्य में और भी बेहतर कार्य करने का हरसंभव प्रयास करेगी। बैठक में तीन नए पूर्व सैनिकों सूबेदार मेजर महेश चंद जोशी, नायक नवीन सिंह चौहान (क्षेत्र पंचायत सदस्य), मनोज तिवारी, अधिवक्ता (जिला न्यायालय, चंपावत) को फूल-मालाएं पहनाकर समिति में शामिल किया गया l

