चंपावत 16 अगस्त 2025,
*स्वतंत्रता दिवस पर चंपावत में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन*
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल चंपावत में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि इस कार्य में जनपद के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
शिविर का नेतृत्व प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एच.एस. हयांकी और ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. गौरंग जोशी ने किया। उनके मार्गदर्शन में कुल 6 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। डॉ. चौहान ने रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। आपका एक यूनिट रक्त कई लोगों की जान बचा सकता है। यह शिविर न केवल स्वतंत्रता दिवस की भावना को दर्शाता है, बल्कि समाज के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी को भी उजागर करता है।
इस नेक पहल में लैब टेक्नीशियन उम्मेद सिंह बसेड़ा, नर्सिंग अधिकारी जीवन सिंह थापा और काउंसलर हरीश पांडे ने सक्रिय रूप से सहयोग प्रदान किया। उन्होंने रक्तदाताओं को प्रेरित किया और पूरी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराया।



