चंपावत 18 जून 2025,
*सहकारी समितियों के सशक्तिकरण को लेकर CDO डॉ. जी.एस. खाती ने की समीक्षा बैठक*
मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में *मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती की अध्यक्षता में एम-पैक्स, डेयरी एवं मत्स्य सहकारी समितियों के गठन हेतु संयुक्त कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई।*
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद में सहकारी संरचनाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में उत्पादन एवं विपणन की संभावनाओं के आधार पर उत्पाद-विशेष सहकारी समितियों (Product-Specific Cooperative Societies) के गठन की आवश्यकता पर बल दिया।
मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि जिले में सहकारी खेती की संभावनाओं को चिन्हित कर, विभिन्न विभागों के समन्वय से इसे प्रोत्साहित किया जाए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में सतत आजीविका के अवसर बढ़ाए जा सकें।
मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि क्षेत्रवार आवश्यकता एवं संभावनाओं का विश्लेषण कर प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में समितियों के गठन की कार्ययोजना तैयार की जाए तथा नाबार्ड एवं अन्य वित्तीय संस्थानों से समन्वय स्थापित कर योजनाओं का अधिकतम लाभ हितधारकों तक पहुँचाया जाए।
बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी श्रीमती वसुंधरा गर्ब्याल, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड श्रीमती स्वाति कार्की, सहायक निबंधक सहकारिता श्री सुभाष गहतोड़ी, प्रभारी जिला मत्स्य निरीक्षक श्री कुंवर सिंह बगड़वाल, दुग्ध संघ एवं पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

