चंपावत 02 नवंबर 2025, *मुख्यमंत्री के अनुसचिव सुभाष चंद्र ने ‘आदर्श चंपावत’ के कार्यों की ली समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

चंपावत 02 नवंबर 2025,

*मुख्यमंत्री के अनुसचिव सुभाष चंद्र ने ‘आदर्श चंपावत’ के कार्यों की ली समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशानुसार, मुख्यमंत्री के अनुसचिव (दिवसाधिकारी) श्री सुभाष चंद्र दो दिवसीय चंपावत भ्रमण पर रहे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की परिकल्पना “आदर्श चंपावत” के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया तथा उनके क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की।

श्री चंद्र ने अपने भ्रमण के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे विकासात्मक प्रयासों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं स्थानीय पदाधिकारियों से संवाद स्थापित करते हुए जनसमस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से सुना। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत एवं समस्या का निस्तारण समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से किया जाए, जिससे “आदर्श चंपावत” की भावना को मूर्त रूप दिया जा सके।

इस अवसर पर उन्होंने स्वयं सहायता समूहों, गैर-सरकारी संगठनों और स्थानीय सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से विशेष बैठक कर विकास और जनकल्याण से जुड़ी गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की। श्री चंद्र ने इन संगठनों को ‘आदर्श चंपावत’ अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया और सामुदायिक सहभागिता को विकास की कुंजी बताया।

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उन्होंने पौधारोपण कार्यक्रम में सहभागिता की और उपस्थित जनसमूह से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरणीय संतुलन और स्वच्छ परिवेश ही सतत विकास की आधारशिला हैं।

श्री सुभाष चंद्र के दो दिवसीय प्रवास के दौरान विधायक प्रतिनिधिगण, भाजपा के वरिष्ठ नेतागण, अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।