चंपावत 09 नवंबर 2025,
*रजत जयंती उत्सव में पशुपालकों की चमक — जिला स्तरीय वृहद पशु प्रदर्शनी में दिखा उत्साह*
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के उपलक्ष्य में आज पशुपालन विभाग चंपावत द्वारा जिला स्तरीय वृहद पशु प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य पशुपालकों को प्रोत्साहित करना एवं पशुधन संवर्धन के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पांडेय, विधायक प्रतिनिधि श्री प्रकाश तिवारी, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती अंचला बोहरा, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती एवं मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस प्रदर्शनी में कुल 60 पशुपालकों ने प्रतिभाग किया। चार वर्गों — गाय, बछिया, बकरी एवं अन्य — में प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें उत्कृष्ट पशुओं का चयन कर पुरस्कृत किया गया।
जयदत्त जोशी, पुत्र श्री घनानंद जोशी की गाय को चैंपियन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागी पशुपालकों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान पशुपालकों ने पशुधन प्रबंधन, नस्ल सुधार, पोषण एवं स्वास्थ्य देखभाल से संबंधित अपने अनुभव साझा किए।
इस अवसर पर डॉ. मीना चंद, डॉ. जे.पी. यादव, डॉ. सुशोभित सिंह, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. राहुल जोशी, डॉ. जावेद, तथा श्री इंद्रजीत सिंह बोहरा, श्री आनंद सिंह सौन, श्री गिरीश पांडेय, श्री अमित पांडेय, श्री राजेंद्र गहतोड़ी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



