चम्पावत, 21 सितम्बर 2025 *जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने की कार्यवाही प्रारम्भ*

चम्पावत, 21 सितम्बर 2025
*जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने की कार्यवाही प्रारम्भ*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार जनपद में सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है।

इस संबंध में जिलाधिकारी ने सभी सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण एजेंसियों के अधिसासी अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्राथमिकता के आधार पर सभी सड़कों को शीघ्र गड्ढा मुक्त बनाया जाए।

निर्देशों के अनुपालन में चम्पावत नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैच वर्क कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। इसके माध्यम से सड़कों को सुगम एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के सभी मार्गों को चरणबद्ध रूप से गड्ढा मुक्त किया जाएगा, ताकि आमजनमानस को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही उन्होंने यह भी अपील की कि यदि किसी मार्ग पर गड्ढे या क्षतिग्रस्त स्थान दिखाई दें तो उसकी जानकारी सम्बन्धित अधिकारी को तुरंत उपलब्ध कराएं, ताकि समयबद्ध सुधार कार्य किया जा सके।