चंपावत 09 जून 2025,
*जिला पंचायत चम्पावत द्वारा जनपदभर में सफाई अभियान जारी*
जिलाधिकारी श्री नवनीत पांडे के निर्देशानुसार चम्पावत में जिला पंचायत द्वारा व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है, जिसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा जोड़ मेला भी है।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता कार्य योजनाबद्ध रूप से संचालित किए जा रहे हैं।
सोमवार को ठुलीगाड़, बस्तियां, नालियागेट, रीठा साहिब, खेतीखान तथा सुखीढांग जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सफाई कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। इन स्थानों पर सार्वजनिक स्थलों, मेला मार्गों, मंदिर परिसरों, जल स्रोतों, और नालियों की विशेष सफाई कराई गई है। यह पहल श्रद्धालुओं और पर्यटकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक ठोस प्रयास है।
स्वच्छता अभियान के तहत जिला पंचायत द्वारा सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई है, साथ ही कूड़ा निस्तारण, और जनजागरूकता अभियान भी साथ-साथ चलाए जा रहे हैं।



