*जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने प्रशासक/ जिला पंचायत चंपावत का कार्यभार ग्रहण किया

चम्पावत 23 जून 2025,

*जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने प्रशासक/ जिला पंचायत चंपावत का कार्यभार ग्रहण किया*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने प्रशासक, जिला पंचायत चंपावत का शुक्रवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने आहरण एवं वितरण अधिकारी का दायित्व भी ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण के उपरांत जिलाधिकारी ने जिला पंचायत के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने निर्देशित किया कि स्वच्छता से संबंधित कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए एवं सभी लंबित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाए।

आगामी देवीधुरा मेला की तैयारियों के संदर्भ में जिलाधिकारी ने विशेष रूप से साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, आवागमन, प्रकाश तथा स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं और आमजनमानस को किसी प्रकार की असुविधा न हो—इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए।