नशा मुक्ति संकल्प एवं जागरूकता अभियान हुआ संपन्न।
बनबसा -राजकीय महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित नशा मुक्ति संकल्प एवं जागरूकता अभियान संपन्न हो गया है। प्राचार्य डॉ आनंद प्रकाश सिंह ने कार्यक्रम में बौद्धिक विमर्श के साथ श्रमदान’ और स्वच्छता’ पर जोर दिया गया। डॉ. भूप नारायण दीक्षित ने नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों पर सारगर्भित विचार रखे। डॉ. राजीव कुमार ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति ही नशा मुक्ति का सबसे बड़ा शस्त्र है। डॉ. सुशीला आर्य, डॉ. हेम कुमार गहतोड़ी, डॉ. दीप्ति करकी एवं डॉ. सुधीर मलिक ने अपने ओजस्वी वक्तव्यों में विद्यार्थियों को मानसिक रूप से सशक्त बनने और एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने हेतु प्रेरित किया।योग शिक्षिका कमला चड्ढा ने योग और प्राणायाम के माध्यम से मन की एकाग्रता और आत्म-नियंत्रण के व्यावहारिक सूत्र साझा किए,

