चम्पावत 12 जून 2025,
*सेवायोजन विभाग द्वारा अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण।*
कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग उत्तराखण्ड द्वारा जिला सेवायोजन कार्यालय, चम्पावत के अधीन संचालित शिक्षण एवं मार्गदर्शन केन्द्र में अनुसूचित जाति/जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के न्यूनतम इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण 18 से 30 आयु वर्ग के अभ्यर्थियों को टंकण व्यवसाय में छःमाह का निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु ( प्रशिक्षण सत्र 01 जुलाई 2025 से 31 दिसम्बर 2025 तक) के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी आर.के. पंत ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को समूह-ग की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जायेगी।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून 2025 तक है। प्रवेश लेने हेतु इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र तथा इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी हेतु मो0न0 9760846523, 9639659364 या दूरभाष-05965-297303 अथवा व्यक्तिगत रूप से जिला सेवायोजन कार्यालय, चम्पावत में सम्पर्क कर सकते हैं।

