चम्पावत 07 जनवरी 2026,
*ईपीएफओ एवं ईएसआईसी के अंतर्गत स्वैच्छिक पंजीकरण का सुनहरा अवसर*
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा के व्यापक दायरे में लाने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण योजनाओं—ईईएस–2025 एवं एसपीआरआई—का शुभारंभ किया गया है।
इन योजनाओं के माध्यम से नियोक्ता बिना किसी पूर्वव्यापी दंडात्मक कार्रवाई के भय के अपने प्रतिष्ठानों एवं कर्मचारियों का स्वैच्छिक पंजीकरण करा सकते हैं।
*कर्मचारी नामांकन योजना (ईईएस–2025 | Employee Enrollment Scheme)* – यह योजना 01 नवम्बर 2025 से 30 अप्रैल 2026 तक प्रभावी है। इसके अंतर्गत नियोक्ता एवं कर्मचारी स्वेच्छा से पंजीकरण कराकर भविष्य निधि, चिकित्सा बीमा एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभ प्राप्त कर सकते हैं—वह भी किसी पूर्व दंड के जोखिम के बिना।
इन पहलों का प्राथमिक लक्ष्य श्रमिकों—विशेषकर असंगठित क्षेत्र—को भविष्य निधि, चिकित्सा बीमा तथा अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभ प्रदान कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है, जिससे कार्यबल की सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित हो सके।
सभी नियोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करें। पंजीकरण हेतु कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) एवं कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की आधिकारिक वेबसाइटों पर ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है।
नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों से आग्रह है कि वे समय रहते पंजीकरण कर सामाजिक सुरक्षा के लाभ सुनिश्चित करें।

